देहरादून , फरवरी 27 -- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले सुनाल्डी गांव में शुक्रवार सुबह रॉड से पानी गरम कर रही महिला की बिजली का करेंट लगने से मृत्यु हो गई।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र प्रभारी शार्दूल गुसाईं ने बताया कि आज पूर्वाह्न लगभग 9:15 बजे तहसील बड़कोट के ग्राम सुनाल्डी की महिला मीना देवी (55) पत्नी ऐन सिंह की गुसलखाने में वाटर हीटिंग रॉड से पानी गर्म करते समय अचानक करंट की चपेट में आने से मृत्यु हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित