भरतपुर , अप्रैल 02 -- राजस्थान में धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना क्षेत्र में बीलोनी गांव में सार्वजनिक उपयोग के लिए पानी की टंकी के निर्माण को लेकर नामजद दबंगों द्वारा गांव के सरपंच एचं उसके परिजनों के साथ की गई मारपीट एवं गोलीबारी से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन करके ज्ञापन दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरपंच हीरालाल, उनके बेटे और अन्य ग्रामीणों के साथ की गई मारपीट एवं गोलीबारी के मामले को लेकर ग्रामीणों की तरफ से ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया कि गांव में माता मंदिर पर बनाई जा रही सार्वजनिक पानी की टंकी की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था।
पुलिस ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू होने पर आरोपियों ने इसका विरोध किया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित