काबुल , मार्च 05 -- पाकिस्तान के हिरासत केंद्रों में बंद 200 अफगान कैदियों के समूह को पिछले सप्ताह रिहा कर दिए जाने के बाद स्वदेश वापस लाया गया है।
अफगानिस्तान के शरणार्थी एवं प्रत्यावर्तन मंत्रालय ने गुरुवार को कहा यह जानकारी दी।
मंत्रालय के अनुसार विभिन्न आरोपों में एक दिन से लेकर दो महीने तक पाकिस्तान के कई जेलों में बंद कैदी दक्षिणी कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक सीमा के माध्यम से अफगानिस्तान पहुंचे। इन लोगों को उनके गृह क्षेत्रों में भेजने से पहले उनकी बुनियादी जरूरतों के लिए त्वरित सहायता प्रदान की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित