जयपुर , फरवरी 07 -- केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान को सिंधु जल संधि के तहत एक बूंद पानी नहीं दिया जायेगा।

वह यहां केन्द्रीय बजट पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में श्री पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत अप्रैल में इस संधि को स्थगित कर दिया था। पानी को लेकर डीपीआर बन रहा है और अब पाकिस्तान को एक बूंद पानी नहीं दिया जायेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान को पानी नहीं दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अभी जो पानी छोड़ना पड़ रहा है, उस बारे में वह कुछ नहीं कहना चाहते।

पाकिस्तान को अभी जारी पानी कब तक रुकने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब रुकेगा तब बता दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि डीपीआर पर काम हो रहा है और इससे हरियाणा, पंजाब , दिल्ली एवं राजस्थान इन सबको को पानी मिलेगा और इनकी पानी की समस्या हल हो जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित