इस्लामाबाद , फरवरी 16 -- पाकिस्तान के दक्षिणी प्रांत सिंध में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक कार और ट्रेलर की टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी।

राहत एवं बचाव दल के अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा नौशहरो फिरोज जिले में हुआ जब प्रांत की राजधानी कराची जा रही एक तेज रफ्तार कार एक ट्रेलर से टकरा गयी। अधिकारी ने कहा, "टक्कर बहुत जोरदार थी और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। सभी छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी।"बचाव टीमों ने शवों को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी पीड़ितों की मौत की पुष्टि हो गयी। पुलिस ने कहा कि वे हादसे के सही कारण की जांच कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित