पेशावर , मार्च 13 -- पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले में शुक्रवार को पुलिस वाहन पर हुए हमले में एक अधिकारी समेत सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।

एक अधिकारी ने बताया कि शादीखेल पुलिस थाने का एक दस्ता इलाके में नियमित गश्त पर था, तभी यह हमला हुआ। वाहन को आईईडी धमाके से निशाना बनाया गया। हमलावरों ने शाहदीखेल-मस्तीखेल रोड पर आईईडी लगाया था। विस्फोट में एक स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) और पांच कांस्टेबलों सहित छह पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गयी।

घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने बाद में दम तोड़ दिया, जिससे मरने वालों की कुल संख्या सात हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित