पटना , मार्च 26 -- गृह विभाग के अभियोजन निदेशालय के सभा कक्ष में 'महिला सुरक्षा' विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का अंतिम चरण आज (गुरुवार) को सम्पन्न हो गया। इस कार्यक्रम में अभियोजन निदेशालय की तरफ से राज्य के विभिन्न जिलों से नामित 25 अभियोजन पदाधिकारियों ने भाग लिया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि अभियोजन निदेशालय के विशेष सचिव-सह-प्रभारी निदेशक सुधांशु कुमार चौबे, सीएनएलयू के डॉ. अजय कुमार, सेवानिवृत जिला अभियोजन पदाधिकारी भूपेन्द्र नारायण सिंह थे।

डा. रविकान्त देव, उपनिदेशक-सह-सत्र समन्वयक, अभियोजन निदेशालय, बिहार तथा उपस्थित अतिथि ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, सामुहिक तस्वीर एवं मोमेन्टो प्रदान किया।

इस कार्यक्रम में राजेश कुमार, सहायक अभियोजक, रूपेश कुमार, सहायक अभियोजक, श्रीमती सीमा शर्मा, अभियोजन पदाधिकारी, सुश्री रागिनी कुमारी, अभियोजन पदाधिकारी, नेयाज अहमद, अभियोजन पदाधिकारी, रंजय कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी एवं अभियोजन निदेशालय के कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित