जयपुर , मार्च 23 -- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर मंगलवार को पांचवीं, आठवीं और दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी करेगा।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि 24 मार्च को दसवीं, आठवीं और पांचवीं का परिणाम जारी कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा का परिणाम 31 मार्च को घोषित किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित