नयी दिल्ली , मार्च 15 -- पांचवां पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी आमंत्रण टूर्नामेंट (पुरुष और महिला) 16 से 24 मार्च तक दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में प्रति वर्ष की भांति आयोजित किया जायेगा।

सोमवार से शुरु हो रही प्रतियोगिता का उद्घाटन पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) के सलाहकार मुख्य अतिथि ललित वत्स करेंगे। गेस्ट ऑफ ऑनर प्रोफेसर सरिता त्यागी, हेड, डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेस, दिल्ली यूनिवर्सिटी होंगी। इस अवसर पर मेजबान खालसा कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर गुरमोहिंदर सिंह भी मौजूद रहेंगे।

खालसा कॉलेज की डायरेक्टर, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेस सुश्री इंदरप्रीत कौर के अनुसार यह टूर्नामेंट इंटर कॉलेज लेवल पर पुरुष और महिला वर्ग में होगा। पुरुष हॉकी में सात टीमें और महिला वर्ग में चार टीमें भाग ले रही हैं। दोनों वर्गों में यह लीग कम नॉकआउट प्रारुप में होगी। पूल की दो शीर्ष टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित