नोएडा , जनवरी 16 -- प्रो रेसलिंग लीग 2026 का पांचवां सीजन पंजाब रॉयल्स और यूपी डोमिनेटर्स के बीच एक शानदार मैच के साथ शुरू हुआ। पंजाब रॉयल्स ने पहले दिन यूपी डोमिनेटर्स को 5-4 से हराकर दो अंक हासिल किए और विजेता बनी। पीडब्ल्यूएल 2026 नोएडा इंडोर स्टेडियम में 15 जनवरी से 1 फरवरी, 2026 तक खेला जा रहा है।
एक मैच में कुल नौ मुकाबले हुए, जिसमें पंजाब रॉयल्स का दबदबा रहा। पंजाब रॉयल्स के चंदरमोहन को मैच के पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि यूपी डोमिनेटर्स की निशा दहिया को पंजाब रॉयल्स की कप्तान एना गोडिनेज पर 22-4 की टेक्निकल सुपीरियरिटी से जीत के लिए फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित