मुंबई , दिसंबर 02 -- रुपये पर मंगलवार को भारी दबाव देखा गया और यह पहली बार 90 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़क गया।
भारतीय मुद्रा लगातार चौथे दिन टूटी है। आज यह 17 पैसे टूटकर 89.70 रुपये प्रति डॉलर पर खुली और एक समय 90 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गयी थी। अंत में यह 43.50 पैसे नीचे 89.9650 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।
रुपया सोमवार को आठ पैसे गिरकर 89.53 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
कारोबारियों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में रही तेजी से रुपये पर दबाव पड़ा। साथ ही घरेलू शेयर बाजार की तेजी ने भी इसकी गिरावट में योगदान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित