नयी दिल्ली , दिसंबर 06 -- निजी विमानन कंपनी इंडिगो के विमानों के परिचालन में आई दिक्कतों और यात्रियों की मांग के मद्देनजर पश्चिम रेलवे सात जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
पश्चिम रेलवे की ओर से शनिवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि ये ट्रेनें मुंबई सेंट्रल - नयी दिल्ली, मुंबई सेंट्रल - भिवानी, मुंबई सेंट्रल - शकूर बस्ती, बांद्रा टर्मिनस - दुर्गापुरा, वलसाड - बिलासपुर, साबरमती - दिल्ली और साबरमती - दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों के बीच विशेष किराये पर चलाई जाएंगी।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक बताया कि ट्रेन संख्या 04001/04002 मुंबई सेंट्रल - नयी दिल्ली सुपरफास्ट विशेष दो फेरे लगायेगी। ट्रेन संख्या 04001 मुंबई सेंट्रल - नयी दिल्ली स्पेशल रविवार, 23.30 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20.50 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04002 नयी दिल्ली - मुंबई सेंट्रल स्पेशल शनिवार, को 22.40 बजे नयी दिल्ली से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 21.00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यउन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 09001/09002 मुंबई सेंट्रल - भिवानी सुपरफास्ट (द्विसाप्ताहिक) विशेष ट्रेन 14 फेरे लगायेगी। ट्रेन संख्या 09001 मुंबई सेंट्रल - भिवानी स्पेशल प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को 10.30 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13.00 बजे भिवानी पहुंचेगी। यह ट्रेन नौ दिसम्बर से 30 दिसम्बर, 2025 तक चलेगी।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09002 भिवानी - मुंबई सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक बुधवार और शनिवार को 14.35 बजे भिवानी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 10 दिसम्बर से 31 दिसम्बर, 2025 तक चलेगी।
उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 09003/09004 मुंबई सेंट्रल - शकूर बस्ती सुपरफास्ट स्पेशल चार फेरे लगायेगी। ट्रेन संख्या 09003 मुंबई सेंट्रल - शकूर बस्ती स्पेशल सात और आठ8 दिसम्बर, को 10.30 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08.00 बजे शकूर बस्ती पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09004 शकूर बस्ती - मुंबई सेंट्रल स्पेशल सोमवार, आठ और नौ दिसम्बर,को 10.15 बजे शकूर बस्ती से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 09730/09729 बांद्रा टर्मिनस - दुर्गापुरा सुपरफास्ट स्पेशल दो फेरे लगायेगी। ट्रेन संख्या 09730 बांद्रा टर्मिनस - दुर्गापुरा स्पेशल सोमवार, को 10.00 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05.30 बजे दुर्गापुरा पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09729 दुर्गापुरा - बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रविवार को 12.25 बजे दुर्गापुरा से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07.00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 08244/08243 वलसाड - बिलासपुर स्पेशल (साप्ताहिक) आठ फेरे लगायेगी। ट्रेन संख्या 08244 वलसाड - बिलासपुर स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 16.50 बजे वलसाड से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13.50 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 19 दिसम्बर, 2025 से नौ जनवरी, 2026 तक चलेगी।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 08243 बिलासपुर - वलसाड स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 16.00 बजे बिलासपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13.50 बजे वलसाड पहुंचेगी। यह ट्रेन 18 दिसम्बर, 2025 से आठ जनवरी, 2026 तक चलेगी।
उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 09497/09498 साबरमती - दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल चार फेरे लगायेगी। ट्रेन संख्या 09497 साबरमती - दिल्ली स्पेशल सात और दिसम्बर, को 22.55 बजे साबरमती से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15.15 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09498 दिल्ली - साबरमती स्पेशल आठ और 10 दिसम्बर, 2025 को 21.00 बजे दिल्ली से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12.20 बजे साबरमती पहुंचेगी।श्री अभिषेक ने बताया कि ट्रेन संख्या 04061 साबरमती - दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल एक फेरा लगायेगी। ट्रेन संख्या 04061 साबरमती - दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल रविवार को 05.30 बजे साबरमती से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23.00 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित