वडोदरा , दिसंबर 19 -- पश्चिम रेलवे यात्रियों की सुविधा तथा उनकी बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से मुंबई सेंट्रल - नयी दिल्ली और बांद्रा टर्मिनस - अमृतसर स्टेशनों के बीच विशेष किराये पर दो सुपरफास्ट विशेष ट्रेनें चलाएगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा शुक्रवार को यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 04001/04002 मुंबई सेंट्रल - नयी दिल्ली सुपरफास्ट विशेष आठ फेरे लगायेगी। ट्रेन संख्या 04001 मुंबई सेंट्रल - नयी दिल्ली सुपरफास्ट विशेष मुंबई सेंट्रल से 23.30 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 20.50 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन 21, 24, 27 और 30 दिसंबर को चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04002 नयी दिल्ली - मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट विशेष नयी दिल्ली से 22.40 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 21.00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 20, 23, 26 और 29 दिसंबरको चलेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी एवं मथुरा स्टेशनों पर ठहरेगी।

इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, एसी-3 टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 04695/04696 बांद्रा टर्मिनस - अमृतसर सुपरफास्ट विशेष ट्रेन चार फेरे लगायेगी। ट्रेन संख्या 04695 बांद्रा टर्मिनस - अमृतसर सुपरफास्ट विशेष ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से 14.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 20.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। यह ट्रेन 24 और 28 दिसंबर, चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04696 अमृतसर - बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट विशेष ट्रेन अमृतसर से 04.20 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 11.00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 23 और 27 दिसंबर, 2025 को चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित