कोलकाता , दिसंबर 16 -- पश्चिम बंगाल के खेल और युवा सेवा विकास मंत्री अरूप बिस्वास ने शनिवार को लियोनेल मेसी के इंडिया टूर इवेंट के दौरान यहां सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुई तोड़फोड़ की स्वतंत्र जांच में मदद करने के लिए खेल मंत्रालय से मुक्त होने की इच्छा जताते हुए मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
श्री बिस्वास ने अपने पत्र में कहा कि उनके पद छोड़ने से मुख्यमंत्री के आदेश के तहत न्यायिक जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह कदम जवाबदेही और जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए उठाया गया है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि मुख्यमंत्री उनके अनुरोध पर विचार करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित