दरभंगा , अप्रैल 08 -- बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के अध्यक्ष संजय सरावगी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी। श्री सरावगी ने आज यहां 'यूनीवार्ता' से बात करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस दिन चुनाव परिणाम आएगा, उस दिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

श्री सरावगी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगल की सरकर बांग्लादेशी रोहिंग्याऔर घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है और इसके लिए राज्य का संसाधन का दुरूपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार का संसाधन बंगाल के लिए है, ना कि बांग्लादेशी घुसपैठिए और रोहिंग्या मुसलमान के लिए।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार वोट बैंक की राजनीति के लिए किसी भी स्तर तक गिर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह न्यायिक अधिकारियों को बंद किया गया। रात में 12 बजे प्रशासन ने उन लोगों को छुड़ाया, इससे स्पष्ट होता है कि पश्चिम बंगाल की सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या को बचाने के लिए किसी स्तर तक जा सकती है। उन्होंने कहा कि संभावित हार को देखते हुए ममता बनर्जी भाषा की मर्यादा तोड़ रही हैं।उन्होंने दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है और जनता भी वहां बदलाव चाहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित