कोलकाता , दिसंबर 29 -- निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक सी. मुरुगन को सोमवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में हिंसक विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा।

मगराहाट क्षेत्र में बड़ी संख्या में महिलाओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध करते हुए श्री मुरुगन के कार में तोड़फोड़ की और 100 दिनों के काम का फंड रोकने के लिए केंद्र सरकार की निंदा की। भीड़ लगातार 'गो बैक...गो बैक' का नारा लगा रही थी।

प्रदर्शनकारी दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर क्षेत्र के अंतर्गत स्कूल में बने सुनवाई केंद्र में बूथ स्तरीय एजेंट II (बीएलए II) की उपस्थिति की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाचार खड़ी रही, जिसके कारण पर्यवेक्षक को उस हॉल में प्रवेश करने के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ा , जहाँ सुनवाई चल रही थी। बाहर निकलते समय भी उन्हें इसी तरह के विरोध का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित