नई दिल्ली , मार्च 29 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 294 सीटों में से 284 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची रविवार को जारी कर दी है।
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी इस सूची में कई प्रमुख नेताओं को मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को बहारामपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जिससे इस सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है।
वहीं, मौसम नूर को मालतिपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है जबकि मेखलीगंज से इला रानी रॉय, माथाभांगा से खितेंद्र नाथ बर्मन, कूचबिहार उत्तर से पार्थ प्रतिम इशोर, कूचबिहार दक्षिण से खोखन मियां, सितलकुची सुकामल बर्मन, सीताई से राबिन रॉय, दिनहाटा से हरिहर राय सिंहा, नटाबाड़ी से बिस्वजीत सरकार, तूफानगंज से देबेंद्र नाथ बर्मा, कुमारग्राम से सुधाम लामा समेत 284 उम्मीदवारों को कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित