भरतपुर , फरवरी 03 -- राजस्थान के भरतपुर संभाग में पश्चिमी विक्षोभ के कारण फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ने के आसार से किसानों में चिंता व्याप्त हो गयी है।

कोहरा और ओस को गेहूं सहित बाकी फसलों के लिए लाभदायक बताया जा रहा है, लेकिन पिछले दिनों हुई मावठ से सरसों की फसल में तना गलन की समस्या सामने आ रही है, जिससे किसानों को नुकसान होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतनेकी सलाह दी है।

पिछले कई दिनों से बार-बार छा रहे घने कोहरे से दृश्यता 40 मीटर से भी कम हो रही है। इससे राष्ट्रीय राजमार्गों और अन्य मार्गों पर भारी वाहनों का यातायात बाधित हो रहा है। ठंडी हवाओं के चलने के कारण सर्दी भी बढ़ गयी है। ठंड और नमी के कारण बुजुर्गों एवं बच्चों में मौसमी बीमारियों की आशंका बढ़ गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित