बेतिया, फरवरी 02 -- बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक तस्कर को चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान सोमवार को थाना क्षेत्र के दोमाठ पंडई पुल के पास से एक तस्कर को 2 किलो 530 ग्राम चरस व बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

श्री कुमार ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर नेपाल से प्लास्टिक की बोरी में चरस लेकर दुपहिया पर सवार हो कर से आ रहा था। तस्करकी पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के बसवरिया पराऊ टोला गांव निवासी अब्दुलसत्तार के पुत्र मोहम्मद अरशद के रूप में की गई है। गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित