बेतिया , अप्रैल 28 -- बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मलाही टोला निवासी सुरेंद्र साहनी के पुत्र संदीप कुमार पर आरोप है कि उसने पीड़िता को बहला-फुसलाकर मक्के के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई।

मझौलिया थाना प्रभारी अमर कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर संदीप कुमार समेत कुल चार अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी संदीप कुमार को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता और आरोपी दोनों की मेडिकल जांच बेतिया जीएमसीएच में कराई गई है।मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित