बेतिया, फरवरी 07 -- बिहार में पश्चिमी चम्पारण जिले के कालीबाग़ थाना क्षेत्र से पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार से 26 कार्टन विदेशी शराब जब्त की है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कालीबाग़ थाना क्षेत्र में सुप्रिया रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम के समीप शनिवार की सुबह एक अनियंत्रित कार ने दूसरे कार में टक्कर मार दी। इसके बाद चालक कार छोड़ फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी। कार से 26 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि कार एवं शराब को जब्त कर लिया गया है। कार के मालिक का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित