बेतिया, फरवरी 02 -- बिहार में पश्चिमी चम्पारण जिले के भंगहा थाना क्षेत्र से पुलिस ने आठ किलोग्राम गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार की देर रात सूचना मिली थी सड़किया भंगहा गांव के समीप नेपाल की ओर गांजा आने वाला है। इस सूचना के आधार पर उक्त स्थान के समीप घेरांबदी की गयी। इस दौरान एक व्यक्ति को आते देखा गया। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
सूत्रों ने बताया कि तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के पास से झोला में रखा हुआ आठ किलोग्राम बरामद किया गया। बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय कीमत तीन लाख बीस हजार रूपये आंकी गयी है। गिरफ्तार की पहचान भंगहा थाना क्षेत्र के भंगहा बजार निवासी अशोक यादव के रूप में की गयी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित