बेतिया , दिसंबर 29 -- बिहार में पश्चिमी चम्पारण जिले के नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को आग से झुलस कर एक वृद्ध महिला की मोत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जनता सिनेमा चौक स्थित एक मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। इस घटना में एक वृद्ध महिला झुलस गई, जिसे 112 की टीम ने अस्पताल पहुचाया।इलाज के दोरान महिला की मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ही पहुंची दमकल की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित