बेतिया, फरवरी 18 -- बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से उत्पाद विभाग की टीम ने कार पर लदी 77 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
उत्पाद विभाग के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बेतिया मोतिहारी रोड में पिपरा चौक के समीप छापेमारी की गयी। इस दौरान कार की डिक्की में रखे दो प्लास्टिक के बोरों से नौ कार्टन में रखी 77.66 लीटर विदेशी बरामद की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में दो तस्कर जावेद आलम और संदीप कुमार गिरी को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित