पटना , मई 03 -- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने रविवार को कहा कि पश्चिम चंपारण की पावन धरती से निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा का आगाज एक ऐतिहासिक क्षण है।

सुश्री अंजुम ने बयान जारी कर कहा कि यह यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संवाद, सामाजिक समरसता, विकास और जनविश्वास को मजबूत करने का व्यापक अभियान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित