, March 1 -- तेहरान, 01 मार्च (वार्ता/स्पूतनिक) ईरान की सर्वोच्च सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने रविवार को कहा कि वह पश्चिमी एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर तब तक हमला जारी रहेगा जब तक वे अमेरिका के नियंत्रण में रहेंगे।
अमेरिका और इज़रायल ने शनिवार को तेहरान सहित कई ईरानी प्रांतों पर हमले किये। इन हमलों में आम लोग भी मारे गये। ईरान ने जवाबी मिसाइल हमले इज़रायली इलाकों के साथ-साथ पश्चिमी एशिया में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर भी किये। ईरान के सरकारी टेलीविज़न ने रविवार को पुष्टि की कि इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई मारे गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित