मेदिनीनगर , मार्च 31 -- झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने 35 लाख रूपए का डोडा बरामद किया है।
25 अलग अलग बोरों में भरकर 216 किलो डोडा एक एसयूवी कार में ले जाया जा रहा था। जिले के मनातू थाना गेट के पास सोमवार की रात वाहन जांच के क्रम में कार को रोककर डोडा बरामद किया गया।
इस सिलसिले में उतर प्रदेश और गढवा के एक-एक तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। डोडा चतरा के प्रतापपुर से खरीदकर उतर प्रदेश के रॉबटर्सगंज ले जाया जा रहा था।
मंगलवार दोपहर चार बजे जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने पत्रकारों को इस संबंध में पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में उतर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर थाना के फराकपुर-फरीदपुर का निवासी 36 वर्षीय संजीव शर्मा और गढवा के कांडी के 44वर्षीय निजामुद्दीन राइन शामिल है। निजामुद्दीन पहले भी तरहसी और पांकी थाना से एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित