चंडीगढ़ , मार्च 06 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पलवल क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कोई कमी नहीं है और नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 200 बेड के जिला अस्पताल और 50 बेड के सब-डिविजनल अस्पताल के माध्यम से लोगों को इलाज की सुविधाएं मिल रही हैं।

मुख्यमंत्री ने यह जानकारी शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल में दी। वह विधायक रघुबीर तेवतिया द्वारा पलवल और बल्लभगढ़ के बीच ट्रामा सेंटर स्थापित करने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित