श्रीनगर , दिसंबर 13 -- जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पर्यटन स्थलों का लंबे समय तक बंद रहने का मतलब है कि क्षेत्र में स्थिति सामान्य नहीं है।

श्री उमर ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद लगभग 50 पर्यटन स्थलों को बंद करने का फैसला बिना पर्याप्त सलाह-मशविरे के लिया गया था। उन्होंने गुलमर्ग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर पर्यटन स्थलों को बंद करने का फैसला उनका होता, तो वह अब तक उन सभी को फिर से खोल चुके होते।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित