पटना , मार्च 02 -- पटना के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने सोमवार को परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा (6 से 20 मार्च) के तहत जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पटना समाहरणालय से ई- रिक्शा आधारित 'सारथी रथों' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण बेहतर विकास दर और मानव विकास सूचकांक के लिये आवश्यक है। उन्होंने सभी स्टेकहोल्डर्स से सजग, तत्पर और प्रतिबद्ध रहकर पखवाड़े को सफल बनाने का आह्वान किया।

इसके तहत पूरे जिले में कुल 48 जागरूकता रथ गांव- गांव घूमकर लोगों को परिवार नियोजन के लिये प्रेरित करेंगे। इन रथों के माध्यम से स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध नि:शुल्क परिवार नियोजन सेवाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जायेगी, साथ ही जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर व्यापक जन- जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। यह पहल जिले में स्वास्थ्य और विकास लक्ष्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित