मॉस्को , मार्च 28 -- रूस ने कहा है कि वह अमेरिका और इज़रायल के साथ संपर्क में है और उन्हें परमाणु ऊर्जा संयंत्रों (एनपीपी) विशेष रूप से बुशेहर परमाणु संयंत्र की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर हमलों से बचने की सलाह दे रहा है।

वियना स्थित अंतरराष्ट्रीय संगठनों में रूस के स्थायी प्रतिनिधि मिखाइल उल्यानोव ने संवाद समिति रिया नोवोस्ती से कहा, "रूसी संघ इज़रायल और अमेरिका दोनों के साथ आवश्यक संवाद कर रहा है और उन्हें याद दिलाया गया है कि परमाणु संयंत्रों पर हमलों को पूरी तरह खारिज किया जाना चाहिए।"इस बीच, रूस के विदेश मंत्री के पश्चिम एशिया शांति प्रक्रिया के विशेष प्रतिनिधि व्लादिमीर सफ्रोंकोव ने कहा कि रूस ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए पक्षों को ठोस विकल्प सुझा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित