परभणी , फरवरी 12 -- महाराष्ट्र के परभणी जिले में गुरुवार तड़के जिंतूर के पास एक तेज रफ्तार कार के पुल की रेलिंग से टकरा जाने के कारण चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, पांच दोस्तों का यह समूह एक कार में सवार होकर मध्य प्रदेश के तीर्थ स्थल उज्जैन की यात्रा पर निकला था। रात करीब 12:15 बजे, जब उनकी कार जिंतूर शहर से लगभग चार किलोमीटर दूर अकोली पुल के पास पहुंची, तो चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से इतनी जोर से टकराई कि उसके परखच्चे उड़ गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित