भोपाल , दिसंबर 22 -- पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के आठ माह में 5,675 करोड़ 36 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया है।
भोपाल रेल मंडल् के प्रवक्ता ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल से नवम्बर माह तक पमरे को 675 करोड़ 36 लाख रुपए का प्रारंभिक राजस्व मिला है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि 5,268 करोड़ 79 लाख रुपए की तुलना में 7.72 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने बताया कि इसमें यात्री यातायात से 1,704 करोड़ 13 लाख रुपए, माल यातायात से 3,693 करोड़ 94 लाख रुपए, अन्य कोचिंग मद में 122 करोड़ 11 लाख रुपए और विविध आय से 155 करोड 18 लाख रुपए राजस्व के रूप में प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के आठ माह में पमरे के जबलपुर रेल मंडल ने 3,382 करोड़ 84 लाख रुपए, भोपाल रेल मंडल ने 1,237 करोड़ 05 लाख रुपए और कोटा रेल मंडल ने 1,055 करोड़ 47 लाख रुपए का प्रारंभिक राजस्व अर्जित किया है। यह महाप्रबंधक द्वारा राजस्व बढ़ाने के निर्देशों और वाणिज्य/परिचालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किए गए समन्वित प्रयासों के परिणाम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित