देहरादून , मार्च 21 -- प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (पीसीआई) के कार्यकारिणी सदस्य प्रेम बहुखंडी और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष, पूर्व राज्यमंत्री धीरेन्द्र प्रताप ने कहा है कि नयी दिल्ली स्थित संवाद समिति यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ इंडिया (यूएनआई) परिसर में पत्रकारों के साथ हुई हाथापाई स्पष्ट तौर पर न केवल अमानवीय है, बल्कि काम करने के संवैधानिक अधिकार का सीधा उल्लंघन भी है।
श्री प्रेम बहुखंडी और श्री धीरेन्द्र प्रताप ने यहां /यूनीवार्ता/ से बातचीत में शनिवार को ये बात कही।
उन्होंने वहां मौजूद पत्रकार साथियों के हवाले से बताया कि महिला पत्रकारों सहित कई कर्मियों को बलपूर्वक उनके कार्यस्थल से हटाया गया और उन्हें अपने निजी सामान तक लेने की अनुमति नहीं दी गई। सबसे चिंताजनक बात यह है कि पत्रकारों को, घटना होने तक प्रबंधन की ओर से परिसर खाली करने का कोई निर्देश नहीं मिला था, लेकिन नगर सेठ के लिए, जल्दबाज़ी में यह कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित