अलवर , फरवरी 12 -- राजस्थान में अलवर के अखैपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि स्कीम नंबर 10बी में अजय (31) ने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की बहन अनु पुलिस को बताया कि अजय और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद था। जिसको लेकर अजय मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था। इसी बात को लेकर घर में आए दिन झगड़े होते थे और अजय को प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों का आरोप है कि इसी मानसिक दबाव के चलते अजय ने आत्मघाती कदम उठाया।
घटना की सूचना मिलते ही अखैपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित