कुशीनगर , दिसम्बर 9 -- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मंगलवार को एक व्यक्ति दो महीने से पत्नी से बात और मुलाकात न होने के कारण टावर पर चढ़ गया। उसने अपने सास-ससुर पर आरोप लगाया कि वे उसे उसकी पत्नी से मिलने नहीं दे रहे हैं। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दो महीने से पत्नी से बात व मुलाकात न होने से नाराज पति टावर पर चढ़ गया। यह देख वहां भीड़ जुट गई। एसडीएम आकांक्षा मिश्रा पुलिस टीम के साथ पहुंची। नीचे उतरने को कहा तो वह सास-ससुर पर पत्नी को घर में छिपा कर रखने व अलग करने की साजिश का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगा। इसके बाद दो घंटे बाद जांच कर कार्रवाई के आश्वासन पर नीचे उतरा तो पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई। मंगलवार को दिन में तीन बजे टावर चढ़ने के बाद दो घंटे तक चले इस ड्रामा को लेकर चर्चा का बाजार भी गरम रहा।
टावर पर चढ़ा युवक सेवरही थाना क्षेत्र के अहिरौली मिश्र निवासी कृष्णा की शादी चार वर्ष पूर्व तमकुही के गुदरी मुहल्ले में रिपू के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ ही दिनों बाद युवक अपने ससुराल में किराए का कमरा लेकर रहता है। चार साल बाद भी पति-पत्नी को कोई संतान नहीं होने और घरेलू रिश्तों में आई दरार को देख बीते दो माह से मुलाकात नहीं हुई। युवक ने कहा कि उसके माता पिता इस बात को लेकर नाराज हो रहे हैं कि ससुराल में क्यों रहा रहे हो।
युवक ने कहा कि पत्नी कहा है यह उसकी सास को पता है और ससुराल की लोग संदिग्ध है। पुलिस के मुताबिक युवक को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। इधर कार्रवाई में देरी होता देख युवक टावर पर चढ़ गया और दो घंटे बाद प्रशासन की पहल पर नीचे उतरा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित