नरसिंहपुर , जनवरी 15 -- मध्यप्रदेश में नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र के खैरीनाका गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्रमोद मेहरा (30) के रूप में हुई है, जो एक निजी स्कूल में कार्यरत था। आत्महत्या से पूर्व युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उसने पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुलिस के अनुसार प्रमोद मेहरा मंगलवार को अपनी पत्नी और बच्चों को लेने बगासपुर गांव गया था, लेकिन पत्नी के साथ नहीं लौटने पर वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। इसके बाद गुरुवार को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग प्रकरण कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वायरल वीडियो और परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित