भीलवाड़ा , जनवरी 15 -- राजस्थान में भीलवाड़ा में कावा खेड़ा कच्ची बस्ती में कल पतंगबाजी के विवाद को लेकर हुए झगड़े में अख्तर अली नामक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने गुरुवार शाम को इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में शास्त्री नगर चौकी प्रभारी और दो कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि शास्त्री नगर चौकी प्रभारी सत्यागम, कांस्टेबल विनोद कुमार और कांस्टेबल विनोद को निलिम्बित किया गया है। उन्होंने कहा कि झगड़े के दौरान समय पर उचित कार्रवाई न करने और स्थिति को संभालने में कोताही बरतने के चलते यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित