गांधीनगर , फरवरी 26 -- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से यूरोप के लग्जमबर्ग ग्रैंड डची के वित्त मंत्री गिलिस रोथ तथा प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को गांधीनगर में शिष्टाचार भेंट की।

श्री पटेल ने इस बैठक में हुई चर्चा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात प्रूडेंट फाइनेंशियल मैनेजमेंट वाला राज्य है। इतना ही नहीं गुजरात ग्रीन एनर्जी, ग्रीन फाइनेंसिंग तथा ग्रीन ग्रोथ में लीड लेने के लिए सज्ज है। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री ने इस आशय पर विचार-विमर्श किया कि लग्जमबर्ग की ग्रीन बॉण्ड तथा ग्रीन फाइनेंसिंग क्षेत्र की विशेषज्ञता का लाभ गुजरात को मिले।

मुख्यमंत्री ने श्री मोदी द्वारा रिन्यूएबल-ग्रीन एनर्जी तथा मिशन लाइफ से पर्यावरणानुकूल जीवन शैली के साथ दिए गए ग्रीन ग्रोथ के विचार को म्युनिसिपल ग्रीन बॉण्ड्स तथा लॉन्ग टर्म इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं सस्टेनेबल डेवलपमेंट से साकार किया जा सके, इसके लिए भी प्रतिनिधिमंडल से आपसी सहयोग की संभावनाएँ तलाशने का अनुरोध किया।

श्री गिलिस रोथ ने इस अवसर पर कहा कि गिफ्ट सिटी में आईएफएससीए तथा लग्जमबर्ग के सीएसएसएफ के बीच हुए एमओयू से भारत एवं लग्जमबर्ग का वित्तीय सहयोग अधिक मजबूत हुआ है और गुजरात की ग्लोबल फाइनेंशियल कनेक्टिविटी में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने गिफ्ट सिटी में इंटरनेशनल फाइनेंसिंग सेक्टर में अधिक निवेशों के लिए लग्जमबर्ग की उत्सुकता दर्शाई।

लग्जमबर्ग की 115 बैंकों के साथ एसेट मैनेजमेंट में आठ ट्रिलियन यूरो का निवेश और लगभग 80 देशों में इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंशियल सर्विसेज में उपस्थिति है। इस संदर्भ में उन्होंने भारत-गुजरात के साथ वित्तीय संबंध विस्तृत करने की भी उन्होंने उत्सुकता दर्शाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित