नयी दिल्ली , दिसंबर 15 -- भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एम.एस. पटियाल को तिमोर लेस्ते में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।
विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक वक्तव्य जारी कर बताया कि विदेश सेवा के वर्ष 2007 के वरिष्ठ अधिकारी श्री पटियाल को तिमोर लेस्ते में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।
श्री पटियाल अभी ट्यूनिस में भारतीय दूतावास में तैनात हैं। उनके जल्द ही अपना नया पदभार संभालने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित