अलवर , फरवरी 18 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिके खुशखेड़ा में एक पटाखा फैक्ट्री में हुई दुखांतिका के दो आरोपियों को बुधवार को तिजारा अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक हेमंत शर्मा और प्रबंधक अभिनंदन को मंगलवार की रात को गिरफ्तार किया। कंपनी मालिक सहित दो आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया । जहां अदालत में पांच दिन की पुलिस हिरासत मांगी गई । अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजने के आदेश दिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित