पटना , मई 05 -- बिहार में पटना जिले के बेऊर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 50 हजार रूपये का ईनामी अपराधी पप्पू राय को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कुंदन कुमार ने मंगलवार को बताया कि 19 फरवरी 2023 को नदी थाना अंतर्गत जेटुली गांव में हुए हत्या कांड में फरार चल रहे 50 हजार रूपये के ईनामी अपराधी पप्पू राय को सोमवार को बेऊर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि उक्त हत्या कांड में पूर्व में ही 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।इसके अतिरिक्त एक फरवरी 2026 नदी थाना अंतर्गत हुए एक अन्य हत्या के मामले में भी एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है। सभी मामलों में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित