पटना , जनवरी 26 -- बिहार में पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र से पुलिस ने 25 हजार रूपये के इनामी अपराधी सुजीत कुमार उर्फ बुखार यादव को गिरफ्तार कर लिया।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कुंदन कुमार सोमवार को बताया कि रविवार को फतुहा थाना को सूचना मिली थी कि हत्या एवं लूट कांड के मामले में वांछित तथा 25 हजार रूपये का ईनामी अभियुक्त सुजीत कुमार उर्फ बुखार यादव रसलपुर बगीचा में बैठा हुआ है। इस सूचना के आधार पर फतुहा के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया ।
श्री कुमार ने बताया कि गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापामारी की। छापामारी के क्रम में अभियुक्त सुजीत कुमार उर्फ बुखार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित