पटना , मार्च 25 -- बिहार में राजधानी पटना के पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से 20 लाख रूपये की हुयी लूट के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर पुलिस अधीक्षक, मध्य सुश्री दिक्षा ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को पाटलिपुत्रा थानांतर्गत पंकज अपार्टमेंट के समीप एएन पथ पर स्कूटी सवार एक व्यक्ति से तीन अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर करीब 20 लाख रूपये लूट लिये थे।घटना की गंभीरता को देखते हुए कांड के त्वरित उद्भेदन के लिये एक विशेष टीम का गठन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित