पटना , मार्च 13 -- बिहार में पटना जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र से ऑटो रिक्शा लूट के मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), परिचय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि 10 मार्च को धनरुआ थानांतर्गत पटना-गया मेन रोड पर नीमा एवं मोरहर पुल के बीच एक सीएनजीऑटो रिक्शा चालक के साथ मारपीट करbऑटो रिक्शा और मोबाइल फोन लूट की सूचना प्राप्त हुई थी। इस घटना के संबंध में धनरुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर एक विशेष टीम का गठन कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूटा गया ऑटो रिक्शा एवं मोबाइल फोन बरामद किया गया है तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं एक देशी पिस्तौल भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित