पटना , अप्रैल 13 -- बिहार के पटना जिले जिले के बेलछी थाना क्षेत्र से पुलिस ने मेडिकल दुकान की आड़ में अवैध हथियार की खरीद-बिक्री करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़ 02, आयुष श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि रविवार को बेलछी थाना को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति त्रिपुरारी कुमार सिंह अपनी मेडिकल दुकान की आड़ में अवैध हथियार की खरीद-बिक्री का काम कर हा है।प्राप्त सूचना के आधार पर एक छामेमारी टीम का गठन किया गया।गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त मेडिकल दुकान के संचालक त्रिपुरारी कुमार सिंह के घर पर छापेमारी की।

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि छापेमारी के क्रम में एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्तौल, दो मैगजीन, 15 कारतूस, एक एयर गन, छह पिस्तौल कवर एवं 125000 रूपया बरामद करते हुए अभियुक्त त्रिपुरारी कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारअभियुक्त का अपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित