पटना , फ़रवरी 23 -- बिहार के पटना जिले में मनेर थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक और गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02 दानापुर, अमरेंद्र कुमार झा ने सोमवार को बताया किरविवार को मनेर थाना को सूचना मिली थी कि महिनावां गांव स्थित नहर के आस-पास कुछ व्यक्तियों द्वारा मादक पदार्थ का खरीद बिक्री किया जा रहा है।प्राप्त सूचना के आलोक में एक छापामारी टीम का गठन किया गया।
श्री झा ने बताया कि गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापामारी की। इस दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 19.01 ग्राम स्मैक, 8.96 ग्राम गांजा, 2,61,200 रुपया,01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू, दो मोबाइल फोन एवं एक बाइक जब्त किया गया है ।इस संदर्भ में कांड दर्ज करते हुए अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित