पटना , मार्च 26 -- बिहार में पटना जिले के अगमकुआं थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो लाख रूपये से अधिक का जाली नोट बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने गुरूवार को बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि एक कार से कुछ लोगों जाली नोटों की खेप लेकर टीवी टावर के पास आने वाले हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने उक्त स्थान पर घेराबंदी की। इस दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गयी।तलाशी के दौरान दो लाख दो हहार पांच सौ रूपये के जाली नोट बरामद किये गये। बरामद नोट 100 और 500 रूपये के हैं।

श्री कुमार ने बताया कि इस संबंध में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि ये लोग पहले भी राज्य के बाहर से जाली नोट लाकर बाजार में चलाते थे। गिरफ्तार लोगों की पहचान राणा लव, राणा कुश,अस्मित कुमार और आशुतोष कुमार के रूप में की गयी है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित