पटना , मार्च 25 -- बिहार में पटना जिले के मालसलामी थाना क्षेत्र में बुधवार को गंगा नदी में डूबकर तीन युवकों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि चैती छठ पूजा के अवसर पर कुछ युवक डमराही घाट पर गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इस दौरान तीन युवक गहरे पानी में चले गये। इस घटना में तीनों युवकों की डूबकर मौत हो गयी। मृतकों की पहचान रोहित कुमार, गणेश कुमार और सिबू कुमार के रूप में की गयी है। मृतकों की उम्र करीब 18 वर्ष है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित