पटना , फरवरी 21 -- बिहार में पटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने शनिवार को बताया कि 19 फरवरी को गोपालपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने तेजनंदन राय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस सिलसिले में तेजनंदन राय की पत्नी के बयान पर गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही थी।

नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर एक पिस्तौल, एक देशी कट्टा, 11 कारतूस, एक खोखा, 01 चारपहिया वाहन तथा 02 मोबाइल फोन बरामद किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विकास कुमार उर्फ टेकर,शम्भु कुमार धीरज कुमार और संतोष कुमार के रूप में की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित